Friday, 6 September 2024

Bhajan - Duniya se haara

दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार,

यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ।

सुख में प्रभुवर तेरी याद ना आयी,
दुःख में प्रभुवर तुमसे प्रीत लगाई ।
सारा दोष हैं मेरा, मैं करता हूं स्वीकार,
यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ||1||

दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार….

मेरा तो क्या हैं, मैं तो पहले से हारा,
तुमसे ही पूछेगा ये संसार सारा ।
डूब गई क्यों नैय्या, तेरे रहते खेवनहार,
यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ||2||

दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार….

सबकुछ लुटा है, बस लाज बची हैं,
तुमपे ही दादा मेरी आस बंधी हैं ।
सुना हैं तुम सुनते हो, हम जैसो की पुकार,
यहां से गर जो हारा, कहां जाऊंगा सरकार ||3||

Bhajan - Mere Ghar Ke Aage Parshwanath Tera Mandir Ban Jaye

 मेरे घर के आगे पार्श्वनाथ तेरा मंदिर बन जाए -2 जब खिड़की खोलूं तो तेरा दर्शन हो जाए -2 मेरे घर के.......... जया हो जब आरती हो तेरी मुझे ...